मां, पिता के निधन के बाद बड़ी बहन के साथ रहने वाली युवती से बड़ी साजिश की गई। मुस्लिम लड़के ने खुद को हंिदूू बताकर शादी का नाटक किया, इसके बाद घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि वह व उसके दोनों भाई दुष्कर्म करते हैं। जानकारी मिलने पर बड़ी बहन उसे छुड़ाने पहुंची तो अभद्रता कर उसे भगा दिया गया। सोमवार को वह एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान से शिकायत करने पहुंची, जिसके बाद उझानी थाने की पुलिस को प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसपी सिटी ने कहा कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि घर में वह छोटी बहन के साथ रहती थी। सितंबर में कुछ परिचित लोगों के साथ उझानी क्षेत्र के दो युवक आए। परिचितों ने कहा, इनमें से एक युवक तुम्हारी छोटी बहन से शादी करना चाहता है। लड़के को हंिदूू संप्रदाय का बताते हुए अच्छा परिवार होने की बात कही। इसके बाद गाजियाबाद में ही दोनों की शादी कर दी गई।

 

Pop खुद को हिंदू बता कर गाजियाबाद की लड़की से किया शादी, घर जाकर अपने दोनो भाइयों को सौंप दिया

 

 

युवती ने बताया कि छोटी बहन ससुराल पहुंची तब पता चला कि लड़का मुस्लिम है। इस पर बहन ने वहां रहने से इन्कार किया तो उसे पीटा और बंधक बना लिया। युवक, उसका छोटा व बड़ा भाई दुष्कर्म करता है। दो दिन पहले चोरीछिपे फोन कर बताया कि वह पिटाई से घायल हो गई है, यहां से किसी तरह ले जाएं। इसके बाद वह मिलने पहुंची तो आरोपितों ने अभद्रता कर भगा दिया।

 

महिला तस्करी का लग रहा मामला : युवती का कहना है कि मध्यस्थता करने वाले लोग कह रहे हैं कि बहन को घर भेजने के बदले 80 हजार रुपये देने होंगे। ऐसे में पुलिस अंदेशा जता रही है कि यह प्रकरण मानव तस्करी से जुड़ा हो सकता है। कुछ दिन पहले कुशीनगर से भी युवती का अपहरण कर बेच दिया गया था।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com