दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में भीषण ठंड का दौर जारी है। दिल्ली में सोमवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। दिल्ली के कुछ इलाकों में 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच  गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोमवार का न्यूनतम पारा  3.2 डिग्री सेल्सियस है। दिल्ली के लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के रेवाड़ी जिले में न्यूनतम तापमान शून्य पहुंच गया है।

Snow In Delhi दिल्ली Ncr के इन इलाक़ों में ज़ीरो से कम हुआ तापमान, जमा बर्फ़, दिल्ली में भी जल्द होगा ज़ीरो

कंपकंपाती ठंड के बीच दुपहिया वाहनों से दफ्तरों के लिए निकले लोगों को ठंड ने परेशान किया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ दिल्ली तक पहुंच रहा है। इस वजह से शनिवार से ही ज्यादा ठंड हो रही है। सोमवार को भी दिनभर कंपकंपनी वाली सद्दी जैसे हालात बने रहने के आसार हैं। कहीं- कहीं शीतलहर चलने का भी पूर्वानुमान है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19 और चार डिग्री रहने के आसार हैं।

दिल्ली में शनिवार जहां इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा था वहीं रविवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। तेज हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से भी कम रहा। हालांकि दिन में धूप खिली रहने से शनिवार की तुलना में दिन के तापमान में थोड़ा सुधार देखने को मिला।

Temddd दिल्ली Ncr के इन इलाक़ों में ज़ीरो से कम हुआ तापमान, जमा बर्फ़, दिल्ली में भी जल्द होगा ज़ीरो

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को कहीं कहीं शीतलहर भी चल सकती है। इससे पहले रविवार सुबह दिल्ली वासियों ने आंखें खोली तो रजाई या कंबल से बाहर निकलने की हिम्मत न हुई। घर के बाहर तेज हवा से कंपकंपी छूट रही थी तो भीतर भी गलन सी महसूस हो रही थी। दिन चढ़ने के साथ सूरज निकला और धूप खिली तो कहीं जाकर कुछ राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हवा में नमी का स्तर 39 से 85 प्रतिशत रहा। जाफरपुर दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 16.5 जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com