देश की राजधानी में दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। आने वाले दिनों दक्षिण दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैतपुर, सरिता विहार और मदनपुर खादर क्षेत्र में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की एक टीम तीन वार्डों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने से पहले क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को दिल्ली के जैतपुर पहुंची। इसमें दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से पहले जैतपुर, सरिता विहार और मदनपुर खादर इलाके का निरीक्षण कर रही है, जिसके बाद कार्रवाई की तारीख तय की जाएगी। बता दें कि शाहीन बाग में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है, जहां पर सीएए-एनआरसी के खिलाफ लंबा आंदोलन चला था।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भले ही दिल्ली नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान  दिल्‍ली के जहांगीरपुरी इलाके में भले ही रुक गया है, लेकिन अन्य इलाकों में जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अपने अधिकार क्षेत्र के तहत कई जगहों पर आगामी 1 महीने का अतिक्रमण विरोधी अभियान जल्द शुरू करेगा।

वहीं, अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे नगर निगमों के अभियान ने जोर पकड़ लिया। मंगलवार को उत्तरी और दक्षिणी निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। अस्थायी अतिक्रमण और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को हटाया। निगम की टीम ने सामान भी जब्त कर लिया। बिना किसी पूर्व सूचना के निगम के दस्ते उन स्थानों पर पहुंच गए, जहां से अतिक्रमण की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही थी।

चारों जोन में निगम ने मंगलवार को छह किमी क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराते हुए 61 वस्तुओं को जब्त किया। निगम के अनुसार दक्षिणी जोन में भी गुरुदारा रोड जीके-2, सीआर पार्क, जीके-2 के ब्लाक एम, एस और ई ब्लाक, सनातन मंदिर जीके-2 व आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान साढ़े तीन किमी क्षेत्र को फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसमें 38 वस्तुएं जब्त की गईं और अस्थायी ढांचे को भी ध्वस्त किया गया।

पश्चिमी जोन के तिलक नगर व हरिनगर क्षेत्र में सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। मध्य जोन में सराय काले खां रिंग रोड के आसपास के क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसमें डेढ़ किमी क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया। साथ ही 15 वस्तुएं जब्त की गई।

उत्तरी निगम ने मजार की आड़ में हो रहे कब्जे को हटाया

उत्तरी निगम ने यमुना मार्ग पर मजार की आड़ में हो रहे कब्जे को हटाया। यहां पर कुछ लोग ने त्रिपाल डालकर झुग्गी बनाने की कोशिश की थी। साथ ही इससे असमाजिक तत्व भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल ¨सह ने बताया कि हमारे पास शिकायत आई थी कि वहां पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त को आदेश दिए गए थे, जिसे हटा दिया गया।

अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कार्रवाई से पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर और कमिश्‍नर बुधवार को जैतपुर, सरिता विहार और मदनपुर खादर क्षेत्र में अतिक्रमण व अवैध निर्माण का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद सर्वे की कार्रवाई होने के बाद अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा।

वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बुधवार को कहा कि भाजपा के विधायक और पार्षद गली-गली में जाकर लोगों डरा रहे हैं और उन्हें बुलडोजर चलाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस महंगाई में भारतीय जनता पार्टी गरीब लोगों के घर उजाड़ रही है

उधर, दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत के लिए आम आदमी पार्टी ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी नेता व निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि आरकेपुरम विधानसभा क्षेत्र में यह निर्माण भाजपा नेताओं की देखरेख में चल रहा था।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि दो इमारतों को जोड़ने का काम चल रहा था। इसे लेकर निगम ने बीते 31 मार्च को नोटिस भी जारी किया था, फिर भी काम जारी रहा। उसका खामियाजा यह रहा कि इमारत गिर गई और दो मजदूरों को जान चली गई।

उन्होंने कहा कि हमारी दिल्ली पुलिस से मांग है कि इस घटना से जुड़े सभी दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाए। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम जिम्मेदार है।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com