वजीराबाद में यमुना का जल स्तर कुछ दिनों से कम बना हुआ है। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि हरियाणा से कम पानी छोड़ने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। इस वजह से वजीराबाद, चंद्रावल व ओखला जल शोधन संयंत्र से पानी की आपूर्ति कम हुई है। इस वजह से नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) सहित दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

 

जल बोर्ड के अनुसार वजीराबाद के पास यमुना का जल स्तर 674.50 फीट होना चाहिए। 12 मई को वजीराबाद में जल स्तर घटकर 671.80 फीट हो गया। इसके मद्देनजर जल बोर्ड ने हरियाणा के सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर सूचना दी और कहा कि वजीराबाद में यमुना का जल स्तर कम होने के साथ मूनक नगर व डीएसबी (दिल्ली सब ब्रांच) नहर में भी पानी सामान्य नहीं है। जल बोर्ड वजीराबाद से 120 क्यूसेक यमुना का पानी उठाता है, लेकिन जल स्तर कम होने के कारण 120 क्यूसेक पानी नहीं उठाने का काम प्रभावित हुआ है। गर्मी अधिक होने के कारण पानी की मांग अधिक है। इसलिए जल बोर्ड ने 150 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की, लेकिन शनिवार को जल स्तर घटकर 670.40 फीट हो गया। जल बोर्ड का कहना है कि दो दिन से यही स्थिति है।

 

जल स्तर सामान्य से करीब चार फुट कम बना हुआ है। इस वजह से तीन जल शोधन संयंत्रों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।

 

इस कारण सिविल लाइन, हंिदूू राव अस्पताल, शक्ति नगर, कमला नगर, करोलबाग, पहाड़गंज, ओल्ड राजेंद्र नगर, न्यू राजेंद्र नगर, पटेल नगर, इंद्रपुरी, कालकाजी, गो¨वदपुर, तुगलकाबाद, अंबेडकर नगर, दिल्ली गेटव दक्षिणी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को पानी आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com