बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड दूषित पानी की आपूर्ति कर रहा है। पिछले कई दिनों से बदबूदार गंदा पानी आने से इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में लोगों को पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग ठीक से नहा तक नहीं पा रहे हैं। लोगों को आरोप है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। जिम्मेदार दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के प्रति लोगों में रोष पनप रहा है।ए

एक दिन बीच कर हो रही पानी की आपूर्ति

संत नगर की चंदन विहार में रहने वाली रुबी कहती हैं कि कालोनी में एक दिन के बाद पानी की आपूर्ति होती है, जिससे पहले से ही पानी की कमी बनी रहती है, लेकिन अब बदबूदार पानी आता है। उसका रंग मटमैला होता है, जिसे पीना तो दूर बर्तन कपड़े तक नहीं धो सकते हैं। बावजूद इसके लोग गंदे पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

 

 

गंदे पानी के कारण खराब हुआ आरओ

बाबा कालोनी की प्रभा देवी बताती हैं कि जिस दिन पानी आता है, उस दिन किचन में जाकर बार बार नल  खोलकर देखना पड़ता है कि कहीं गंदा पानी आना तो शुरू नहीं हो गया। गंदे पानी के कारण उनके घर का आरओ खराब हो गया। पीने व नहाने के लिए बीस रुपये की दर से डिब्बा बंद पानी खरीदना पड़ता है। गर्मी में पानी की किल्लत से बच्चे भी परेशान हैं, लेकिन समस्या का हल कोई नहीं कर रहा है।

Delhi Water Crisis दिल्ली के इस इलाक़े के लोग ख़रीदकर पानी स्नान कर रहे हैं, आप भी जान ले किधर होने वला हैं पानी का दिक़्क़त

पाइप में कई जगह है लीकेज

सुशांत विहार के चेतन सैनी बताते हैं कि जगह-जगह दिल्ली जल बोर्ड का पाइप लाइन में लीकेज है। इलाके में बड़े स्तर पर पानी के अवैध कनेक्शन हैं। ऐसे में पानी कम दबाव पर आता है, जिससे किल्लत बनी रहती है। कई बार जल बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की गई है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

 

जन जागरण अभियान चला था लेकिन नहीं निकला नतीजा

आरडब्ल्यूए संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व शास्त्री पार्क एक्सटेंशन में रहने वाले आरडी पाल कहते हैं कि इस समस्या को लेकर जन जागरण अभियान चलाया गया था तो विधायक संजीव झा ने समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक नतीजा कुछ नहीं निकल सका।

पेयजल उपब्ध कराने की है इन अधिकारियों की जिम्मेदारी

बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति वजीराबाद जल शोधन संयंत्र से होती है। क्षेत्र में पानी की स्वच्छ व सुचारु पानी की आपूर्ति की जिम्मेदारी दिल्ली जल बोर्ड के कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार व मुख्य अभियंता पवन शर्मा की है। क्षेत्र के विधायक संजीव झा मानते हैं कि पानी की समस्या है। रविवार को स्थिति ज्यादा खराब रही। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है, ताकि पेयजल संकट को जल्द दूर किया जा सके।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com