वेलकम झील आने वाले समय में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन सकती है। अभी तक इसे स्थानीय लोगों के हिसाब से तैयार किया जा रहा था, लेकिन अब यहां दूर-दराज से भी लोग आएंगे। नगर निगम जंगपुरा में बनने जा रहे बालीवुड पार्क को वेलकम झील में स्थानांतरित करने जा रहा है।

इसका प्रस्ताव बन चुका है। इससे संबंधित फाइल अनुमति के लिए उच्च अधिकारियों के पास पहुंच गई है। बालीवुड पार्क वेस्ट टू वंडर पार्क की थीम पर बनेगा। इसमें कबाड़ से तैयार कलाकृतियां भारतीय सिनेमा के इतिहास और अब तक के सफर की झलकियां दिखाएगा।

 

 

निगम अधिकारियों के मुताबिक, वेलकम झील में तीसरे चरण का निर्माण कार्य फंड के अभाव में शुरू नहीं हो पाया है। दूसरे चरण के कार्य के बाद ही गत फरवरी में इसका उद्घाटन कर दिया गया था। इसमें फिलहाल झील बन चुकी है। अभी थिएटर, मनोरंजन केंद्र के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से झूले लगाने का काम बाकी है।

 

Bollywood Theme Park दिल्ली में बॉलीवुड पार्क, वेलकम झील के अंदर बसेगा पूरा नया थीम, मिलेगा 11 स्पेशल अट्रैक्शन

 

पूर्व में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने जंगपुरा में करीब 25 करोड़ की लागत से बालीवुड पार्क बनाने की योजना बनाई थी। इस पर फिलहाल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इस बीच निगम का एकीकरण हो गया। जंगपुरा के आसपास पहले से वेस्ट टू वंडर सहित अन्य पार्क विकसित किए जा चुके हैं। जंगपुरा में पार्किंग के लिए जगह की कमी थी। इसे देखते हुए अब योजना का स्थान बदल दिया गया है। अब इसे वेलकम झील में ही बनाने की योजना बनाई गई है।

पिछले दिनों निगमायुक्त ज्ञानेश भारती ने वेलकम झील का दौरा किया था। अधिकारियों ने बताया कि फंड की कमी से कार्य ठप पड़ गया है। बालीवुड पार्क के लिए फंड आवंटित हो चुका है। ऐसे में यहां काम शुरू करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों की इच्छा पर ही यह प्रस्ताव बनाया गया है।

 

ये रहेगी खासियत

  1. कबाड़ से तैयार कलाकृतियां दिखाएंगी भारतीय सिनेमा इतिहास की झलकियां
  2. एकड़ है झील व पार्क का कुल क्षेत्रफल
  3. एकड़ में झील के साथ बनेगा पार्क
  4. एकड़ में तैयार हुआ है दूषित जलशोधन संयंत्र
  5. करोड़ लीटर है झील की क्षमता
  6. लाख लीटर शोधित पानी प्रतिदिन इसमें डाला जाएगा
  7. एकड़ में है झील
  8. सेल्फी प्वाइंट
  9. एडमिन ब्लाक
  10. स्पेशल व्यू प्वाइंट
  11. बालीवुड पार्क

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com