पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने वित्तीय संकट को दूर करने के लिए निगम की सम्पत्तियों को मोबाइल टावरों की स्थापना के लिए किराये पर देगा। इस प्रस्ताव को स्थायी समिति ने बृहस्पतिवार को मंजूर कर लिया है।

 

बताया गया कि करीब तीन सौ से अधिक स्थान हैं जो किराये पर दिए जा सकते हैं। स्थायी समिति के चेयरमैन सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक के दौरान स्थायी समिति के सदस्य ने कहा कि पूर्वी निगम की वित्तीय हालत बेहद खराब है। राजस्व को बढ़ाने के लिए नई परियोजनाओं का लागू होना बेहद जरूरी है। इसे लेकर मार्च 2020 में टेंडर प्रकिया शुरू की गई थी। मोबाइल टावरों को स्थापित किए जाने को लेकर तीन मई 2020 में टेंडर प्रकिया में भाग लिया था।

 

टेंडर प्रकिया के दौरान पाया गया कि तकनीकी रूप से भाग लेने वाली फर्मो को योग्य पाया गया था। लेकिन किन्ही कारणों से मोबाइल टावर स्थापित किए जाने वाली साइटों का कब्जा फर्मो को नहीं मिल सका है। इससे निगम को राजस्व की शुरूआत करने में भी अनावाश्यक रूप से देरी हेा रही है।

 

प्रस्ताव में कहा गया कि तीनों फर्मो को करीब 314 साइटों पर मोबाइल टॉवर स्थापित करने होंगे। इससे इससे निगम को प्रतिमाह करीब 65 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त होगा। स्थायी समिति के चेयरमैन सत्यपाल सिंह ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com