शहर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला गया। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर एसएसपी ने अलर्ट जारी किया है। शहर भर में चले अभियान में तकरीबन 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने कमिश्नरी चौराहा, बच्चा पार्क बेगमपुल समेत कई जगहों पर बिना मास्क पहनकर घूम रहे लोगों से जुर्माना वसूला। एसपी सिटी डॉ। अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि शहर में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया। 100 से ज्यादा लोगों के चालान किए गए।

 

पुलिस ने चलाया अभियान

 

कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला थाना पुलिस ने शुक्रवार को बिना मास्क लगाए सड़क पर निकलने वालों पर कार्रवाई की है। ऐसे 11 लोगों पर केस दर्ज और करीब 35 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

 

सड़कों पर की चेकिंग

शुक्रवार को कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला थाना पुलिस ने अभियान चलाया। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि उनके यहां पर 15 लोगों से साढ़े सात हजार रुपये वसूले गए, वहीं दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पल्लवपुरम एसओ दिग्विजय नाथ शाही का कहना है कि उनके क्षेत्र मे पांच पर केस दर्ज और 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं दौराला इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि दस हजार रुपये जुर्माना वसूलने के साथ चार पर केस दर्ज किए गए हैं। शनिवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com