यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway ) के जरिए दिल्ली से आगरा और आगरा से दिल्ली आने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे  पर टोल चुकाने के लिए लाइन में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि यमुना एक्सप्रेस-वे पर Fastag की सुविधा शुरू होने जा रही है। फरवरी से यमुना एक्सप्रेसवे पर Fastag स्कैनर चालू हो जाएगा और इस बाबत यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने बताया कि कई बार निर्देश देने के बावजूद भी यमुना एक्सप्रेस-वे पर Fastag स्केनर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस बाबत यमुना एक्सप्रेस-वे के प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी गई है।

 

अधिकारी ने बताया कि बीते सप्ताह एक्सप्रेस-वे की प्रबंधक कंपनी जेपी इंफ्राटेक और वित्तपोषक बैंकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने फास्टैग स्कैनर लगाने के लिए कहा। सिंह ने बताया कि सोमवार को यमुना विकास प्राधिकरण को सूचित किया गया कि फरवरी माह से Fastag सुविधा शुरू हो जाएगी।

 

फिलहाल यमुना एक्सप्रेसवे से टू व्हीलर के लिए

  • जेवर एग्जिट पर 60 रुपए शुल्क,
  • मथुरा एक्जिट पर 135 रुपए,
  • आगरा एग्जिट पर 205 रुपए और आगरा दिल्ली आने जाने के राउंड ट्रिप के लिए 330 रुपए शुल्क है।

 

इसी तरह कार के लिए

  • जेवर एक्जिट 120 रुपए,
  • मथुरा एग्जिट 275 रुपए,
  • आगरा एग्जिट 415 रुपए और
  • आगरा दिल्ली आने जाने के लिए राउंड ट्रिप के लिए 665 रुपए शुल्क है।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com