दिल्ली। भारत में बढ़ते विकास के नए प्रारूपों और पर्यावरण की समस्याओं को लेकर सरकार ऊर्जा के दूसरे विकल्पों को खोज रही है। उन्हीं के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों को भी तवज्जो दी जा रही है। बड़ी-बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां बिजली से चलने वाली कारों को लॉन्च करके लोगों को लुभाने में लगी है। मगर उन्हीं लोगों में शामिल एक किसान ऐसे भी है जिसने अपनी खुद की चार पहियों के इलेक्ट्रिक वाहन का ईजाद किया है।

जी हाँ सुशील कुमार नाम के एक किसान जो ओडिशा के मयूर भंज जिले के हैं उन्होंने खुद की इलेक्ट्रिक कार बनाई है। यह कार पूरी चार्ज होने में 8 घंटे का समय लेती है और सिंगल चार्ज पर 300 km की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार में सुशील कुमार ने 850 वाॅट्स मोटर, 100 Ah/ 54 Volts की बैटरी का प्रयोग किया है।

सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने लाॅकडाउन के वक्त अपनी गाड़ी पर काम करना शुरु किया था। इस कार को तैयार करने में उनके दो अन्य मैकनिकों और एक दोस्त ने उनकी मदद की थी।उनके अनुसार कार की बैटरी 8 घंटे में फुल चार्ज होने के बाद 300 किमी चलने में सक्षम है। हालांकि उन्होंने बैटरी को फुल चार्ज होने की प्रक्रिया को धीमा बताया है। उन्हें यह कार बनाने से संबधित जानकारी किताबों और यूट्यूब से सीखी।

Leave a comment