दिल्ली में बन रहा हैं नया underpass, नया रूट से लोगों का बचेगा समय, आश्रम के पास नही होगा जाम
आश्रम अंडरपास के निर्माण कार्य में लगी कंपनी ने जाम की समस्या और अव्यवस्था खत्म करने से फिलहाल हाथ खड़े कर दिए है। जबतक अंडरपास का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक लोगों को यातायात की समस्या से राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में अंडरपास के निर्माण कार्य के पूरा होने तक लोगों को परेशानी झेलने ही पड़ेगी। निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारियों के अनुसार उनकी पहली प्राथमिकता अंडरपास का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करना है। ताकि यहां पर यातायात दबाव को कम किया जा सके। इसके पूरा होने के बाद निर्माण स्थल के सुधार पर कार्य किया जाएगा।
लोगों की समस्या को दैनिक जागरण ने उठाया तो निर्माण कार्य में लगी कंपनी धर्मराज कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहायक महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) हेमंत सिंह ने बताया कि अंडरपास का निर्माण कार्य फरवरी अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। यहां पर धूल और आस-पास की अन्य कम...