चाँदनी चौक में वाहनो का चलान चालू

चांदनी चौक में वाहन चालकों ने नियमों का उल्लंघन किया तो अब खैर नहीं है।प्रतिबंधित समय में मुख्य मार्ग पर अब वाहनों के आनलाइन चालान कट रहे हैं, वाहन चालकों काे पता भी नहीं चलता है आैर प्रतिबंधित समय में उनका चालान कट जा रहा है। दिल्ली सरकार में चांदनी चौक की व्यवस्थाओं को लेकर गत दिनों हुई बैठक में यातायात पुलिस ने जानकारी दी है कि चालान काटे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।यातायात पुलिस टोडापुर कार्यालय के माध्यम से चांदनी चौक में यातायात से संबंधित व्यवस्थाओं पर नजर रख रही है।

100% कटेगा चलान, AUTOMATIC किया गया सिस्टम

दरअसल लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने पुनर्विकसित किए गए चांदनी चौक के मुख्य मार्ग पर चालान काटने के लिए लगाए गए लिए 23 आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों की फीड यातायात पुलिस को सौंप दी है।बताया जा रहा है कि पिछले दो माह के दाैरान बड़ी संख्या में चालान काटे जा चुके हैं।इसके अलावा पीडब्ल्यूडी ने उन बूम बैरियर की मरम्मत का भी काम शुरू कर दिया है जो मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली विभिन्न सड़कों के प्रवेश प्वाइंटाें पर स्थापित हैं।

Chandani Chowk दिल्ली चाँदनी चौक में 9Am - 9Pm में घुसने वाले का 100% होगा चलान, घर पर मिलेगा रसीद

सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक NOENTRY

इन्हीं प्वाइंटों पर कुल 22 एएनपीआर कैमरे और लगाए जा रहे हैं।यह काम भी आधा पूरा हो गया है।जल्द ही ये कैमरे भी काम करना शुरू कर देंगे।सुबह नाै बजे से रात नाै बजे के बीच मोटर चालित वाहन प्रतिबंधित हैैं।चांदनी चौक के मुख्य मार्ग यानी लालकिला के सामने गौरी शंकर मंदिर से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक इसके तहत यह व्यवस्था की गई है कि प्रतिबंधित समय में इस मार्ग पर वाहन के गुजरने पर आनलाइन चालान कट जा रहा है।

 

मोटरसाइकल तक नही ले जा सकते हैं अंदर

इस सड़क पर प्रतिबंधित समय में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के घुसने के कई मामले सामने आए थे,इस मार्ग को पिछले साल सितंबर में ही पुनर्विकसित कर दिया गया था।इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी ने सफाई का काम देख रही कंपनी को बदल दिया है।उसके बाद से सफाई कार्य में बदलाव होना बताया जा रहा है।

केवल 400 रिक्शा की अनुमती

इस मार्ग पर रह रहे बेघर अभी भी समस्या बने हुए हैं।इसका समाधान नहीं निकाला जा सका है, इसके अलावा अवैध रूप से चल रहे साइकिल रिक्शे भी समस्या बने हुए हैें। यहां पर 400 के करीब साइकिल रिक्शा के लिए अनुमति है मगर कई हजार रिक्शे चल रहे हैं। गत दिनों उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने दौरे के दौरान यहां की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की थी।उसके बाद से व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com