एक युवक की शर्मसार कर देने वाली कारस्तानी सामने आई है। वह मुंबई में पत्नी से यह कह कर गायब हो गया कि कोरोना हो गया है और वह बचेगा नहीं। करीब पौने दो महीने बाद वह इंदौर में प्रेमिका के साथ मिला।

 

पुलिस के अनुसार, मनीष मिश्र नवी मुंबई के तलोजा में रहता है। वह 24 जुलाई को काम पर जाने के लिए घर से निकला था। उसी रात करीब 10:30 बजे पत्नी को फोन कर बताया कि उसे कोरोना हो गया है। मनीष ने कहा कि कोरोना की वजह से अब उसके बचने की उम्मीद नहीं है। इतना कहकर मनीष ने मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद उसकी बाइक वाशी के सेक्टर-17 में खाड़ी पुल के पास मिली थी। साथ में वॉलेट और बैग भी मिला था। इससे आशंका जताई जा रही थी कि उसने AATMHATYA की है।

 

स्वजन ने 25 जुलाई को मुंबई के वाशी पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया तो वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके में होने की खबर मिली। यहां उसकी प्रेमिका का घर है। मुंबई पुलिस यहां पहुंची और मनीष को हिरासत में ले लिया।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com