राजधानी दिल्ली में कई ऐसी जगह हैं, जहां रविवार को बाजार लगती है। ये ऐसे बाजार हैं, जहां आम आदमी के बहुत कुछ खास होता है। इन बाजारों में अच्छीखासी शॉपिंग कर सकते हैं। महिलाएं अपने लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कपड़े खरीद सकती हैं। वहीं, कुछ बाजारों में कपड़े, इलेक्ट्रिक सामान, हेंडीक्राफ्ट अच्छे मिलते हैं।

इन बाजारों में कम कीमत पर अच्छा सामान मिल जाता है। इन बाजारों को लोग खूब रुख करते हैं। यह बाजारें सड़क किनारें सजाई जाती हैं, शाम होने के बाद रोशनी में यह खूबसूरत भी लगती हैं। आइए हम आपको बताते हैं इन बजारों के बारे में…

 

Screenshot 2022 07 09 At 8.11.27 Am दिल्ली में संडे को इन 10 बजार में मिलता हैं आधे से भी कम रेट पर पर समान, ख़रीदये Electronic से कपड़ों तक

दिल्ली की खान मार्केट (Delhi Khan Market)

इस मार्केट का नाम खान अब्दुल गफ्फार खान के नाम पर रखा गया था। इसे 1954 में बनाया गया था, जिसका मकसद भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद अप्रवासियों को बसाना था। यहां आप ब्रांडेड कपड़े, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, किताबें सहित और भी सामान खरीद सकते हैं। यहां पर लेकिन सामान के फिक्स रेट होते हैं।

 

महिला बाजार (Mahila Bazar)

अजमेरी गेट इलाके में लगने वाला ये बाजार महिलाओं में खासा लोकप्रिय है। यहां महिलाओं की जरूरत की हर चीज मलिती हैं। वह यहां पर ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कपड़े खरीद सकती हैं। रविवार को यह बाजार लगता है और महिलाएं शॉपिंग के लिए खूब आती हैं। यहां ज्यादातर महिलाएं दुकानें लगाती हैं।

 

दरियागंज बुक मार्केंट (Daryaganj Book Market)

दरियागांज का किताबों का बाजार काफी फेमस है। यहां हर रविवार को सड़क के किनारों पर किताबों की दुकानें सजती हैं। आप यहां अपनी पसंद हर किताब देख सकते हैं, लेकिन आपको बस उसे दुकानों पर जाकर ढूंढना होगा। वैसे यहां किताबें काफी सस्ती भी मिल जाती हैं।

करोल बाग (Karol Bagh)

कपड़ों की खरीदारी के मशहूर ये बाजार रविवार को काफी भीड़भाड़ वाला बन जाता है। रविवार को यहां लोग जमकर खरीदारी करने आते हैं। यहां आप जूते, चप्पल भी ले सकते हैं। यहां महिला-पुरुषों के लिए अच्छे कपड़े मिल जाते हैं।

Delhi Sup Ban दिल्ली में संडे को इन 10 बजार में मिलता हैं आधे से भी कम रेट पर पर समान, ख़रीदये Electronic से कपड़ों तक

सरोजिनी नगर बाजार (Sarojini Nagar Market)

सरोजिनी नगर मार्केट दिल्ली की बहुत फेमस मार्केट है। महिलाओं की ये सबसे पसंदीदा जगह है। यहां उनके लिए अच्छे कपड़े और अन्य सामान काफी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। दिल्ली में रहने वाली युवतियां या महिलाएं यहां शॉपिंग करना नहीं भूलती।

जनपथ और तिब्बती बाजार

जनपथ और तिब्बती बाजार कनॉट प्लेस से थोड़ी ही दूर लगते हैं। हर रविवार को लगने वाले इस बाजार में आपको तिब्बती प्रोडक्टस काफी अच्छी खासी संख्या में देखने को मिल जाते हैं। साथ ही हैंडीक्राफ्ट और होम डेकोरेशन की भी अच्छी चीजें मिल जाती हैं।

 

नई सड़क मार्केट

यह दिल्ली की सबसे बड़ी मार्केट किताबों के लिए जानी जाती है। अगर आपको कोई किताब चाहिए और आपको कहीं भी न मिले तो आप नई सड़क मार्केट चले आइए। यहां आपको हर किताब मिल जाएगी। साथ ही यहां किताब सस्ते दामों मिल जाएगी। आप चाहें तो अपनी पुरानी किताबें भी यहां बेच सकते हैं|

नेहरू प्लेस (Nehru Place)

नेहरू प्लेस की मार्केट लैपटॉप, डेस्कटॉप या इलेक्ट्रिक से जुड़े सामानों की मरम्मत की जाती है। यहां आप खरीद-फरोख्त भी कर सकते हैं। यहां इनके दाम भी सस्ते होते हैं। लेपटॉप-डेस्कटॉप की मरम्मत या खरीद-फरोख्त के लिए दिल्लीवासी यहीं आते हैं।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com