राजधानी दिल्ली के भी डिस्को थेक, होटल व गेस्ट हाउसों में मुंबई के बारगर्ल की तरह युवतियां गंदा डांस करती हैं। बगैर लाइसेंस के अवैध रूप से उक्त जगहों पर देर रात गंदा डांस होता है। दिल्ली पुलिस अब ऐसे डिस्को थेक, होटल व गेस्ट हाउसों पर छापे मार कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। गत दिनों रानीबाग व पहाड़गंज के कुछ होटलों में छापा मार पुलिस ने 110 कर्मचारी, ग्राहक व युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

 

मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को कई शिकायतें मिली थी जिसमें आरोप लगाया था कि दिल्ली के छोटे होटल, गेस्ट हाउस व डिस्को थेक, पब, बार में अवैध रूप से युवतियां का गंदा डांस होता है। आला अधिकारियों को वीडियो क्लीपिंग भी भेजा गया था। इस मसले को गंभीरता से लेते हुए एक महिला डीसीपी को ऐसे जगहों पर कार्रवाई करने करने के निर्देश दिए गए। उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है जो रात के समय सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर उक्त जगहों पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ऐसे अवैध धंधे पर कार्रवाई के लिए महिला डीसीपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

यहां पर  बता दें कि राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज, नबी करीम, महिपालपुर, करोलबाग आदि कई जहगों में बड़ी संख्या में छोटे होटल व गेस्ट हाउस हैं। इनमें कुछ जगहों पर रात को अश्लील डांस होता है। कई बार, पब व डिस्को थेक में भी ऐसा होता है। पुलिस अब इसपर नजर रखना शुरू कर दिया है। जानकारों की मानें तो गंदे डांस की परंपरा दिल्ली में अब नहीं चलेगी। गंदे डांस के दौरान कई बार बार के अंदर माहौैल खराब होने की खबरें आती रही हैं। कई बार तो अश्लील डांस के बहाने यहां पर गंदा काम होने की भी खबरें आती रही हैं। इस दौरान रैकेट चलाने वाले भी सक्रिय रहते हैं।

 

 

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com