दिल्ली में DM मोनिका प्रियदर्शनी ने शुरू किया चलान काटना.

 

रविवार को मायापुरी इलाके में बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटने के बाद ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस पहुंच गए। यहां पर घूम रहे लोगों का सामना सोमवार को उनसे हो गया। तो फिर क्या था कोरोना को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन न करने (मास्क और सार्वजनिक स्थल पर थूकने ) पर पांच सौ रुपये का चालान काट दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा पकड़े गए तो एक हजार रुपये का चालान भी काटा जाएगा।

 

दरअसल, नई दिल्ली की जिलाधिकारी डॉ. मोनिका प्रियदर्शनी ने लोगों को जागरूक करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने लिए नया प्रयोग किया है। इस प्रयोग के तहत जिला प्रशासन के दो कर्मचारियों को यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में भेजकर बिना मास्क के घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने 150 लोगों पर चालान की कार्रवाई की।

Dr. Monika दिल्ली की Dm डॉ. मोनिका ने कनॉट प्लेस समेत, कई जगहों पर 150 लोगों से भरवाया जुर्माना, बाहर निकालने से पहले जाँच ले

जिले में नोडल अधिकारी डॉ. नितिन ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि मास्क के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो। बिना मास्क के घूमना न केवल अपने लिए घातक हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान खतरे में डाल सकता है। इसके लिए जिले के कर्मचारियों को यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को मायापुरी इलाके में यह कार्रवाई की गई थी। अब मंगलवार को इंडिया गेट पर यह कार्रवाई की जाएगी। यमराज और चित्रगुप्त की भूमिका में राहुल और अजरुन ने कहा कि मास्क बहुत जरूरी है। इसलिए लोगों को मास्क के बिना घर से नहीं निकलना चाहिए।

 

Screenshot 2020 09 29 At 6.28.48 Am दिल्ली की Dm डॉ. मोनिका ने कनॉट प्लेस समेत, कई जगहों पर 150 लोगों से भरवाया जुर्माना, बाहर निकालने से पहले जाँच ले

 

जो लोग मुंह पर मास्क नहीं लगा रहे उनका चालान करने के लिए डीएम ऑफिस के कर्मी यमराज व चित्रगुप्त का रूप धारण करके सड़कों पर उतरे हैं। कनॉट प्लेस में ऐसे ही एक अभियान के तहत सड़क पर बिना मास्क चल रहे लोगों का चालान काटकर चित्रगुप्त व यमराज लोगों को जागरूक करते नजर आए ’ ध्रुव कुमार

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com