दिल्ली में DM मोनिका प्रियदर्शनी ने शुरू किया चलान काटना.

 

रविवार को मायापुरी इलाके में बिना मास्क घूमने वालों के चालान काटने के बाद ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस पहुंच गए। यहां पर घूम रहे लोगों का सामना सोमवार को उनसे हो गया। तो फिर क्या था कोरोना को लेकर दिशा-निर्देशों का पालन न करने (मास्क और सार्वजनिक स्थल पर थूकने ) पर पांच सौ रुपये का चालान काट दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दोबारा पकड़े गए तो एक हजार रुपये का चालान भी काटा जाएगा।

 

दरअसल, नई दिल्ली की जिलाधिकारी डॉ. मोनिका प्रियदर्शनी ने लोगों को जागरूक करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने लिए नया प्रयोग किया है। इस प्रयोग के तहत जिला प्रशासन के दो कर्मचारियों को यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में भेजकर बिना मास्क के घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने 150 लोगों पर चालान की कार्रवाई की।

जिले में नोडल अधिकारी डॉ. नितिन ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी है कि मास्क के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो। बिना मास्क के घूमना न केवल अपने लिए घातक हो सकता है, बल्कि दूसरों की जान खतरे में डाल सकता है। इसके लिए जिले के कर्मचारियों को यमराज और चित्रगुप्त की वेशभूषा में सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क के घूमने वालों पर चालान की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को मायापुरी इलाके में यह कार्रवाई की गई थी। अब मंगलवार को इंडिया गेट पर यह कार्रवाई की जाएगी। यमराज और चित्रगुप्त की भूमिका में राहुल और अजरुन ने कहा कि मास्क बहुत जरूरी है। इसलिए लोगों को मास्क के बिना घर से नहीं निकलना चाहिए।

 

 

जो लोग मुंह पर मास्क नहीं लगा रहे उनका चालान करने के लिए डीएम ऑफिस के कर्मी यमराज व चित्रगुप्त का रूप धारण करके सड़कों पर उतरे हैं। कनॉट प्लेस में ऐसे ही एक अभियान के तहत सड़क पर बिना मास्क चल रहे लोगों का चालान काटकर चित्रगुप्त व यमराज लोगों को जागरूक करते नजर आए ’ ध्रुव कुमार

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Join the Conversation

1 Comment

  1. मास्क स्वस्थ व्यक्ती को बलात्कारे पहेनाना आर्टीकल 21 का उल्लंघन नहीं है? कोई भी वाहन के एर फील्टर ओर सायलेन्सर को मास्क बांध के अनूभव करें ! क्या होता है? वैसी हालत स्धस्थ मानव की होती है! वायरस है या बेकटेरीया? मास्क बेकटेरीया की साईज बताईए ? मास्क थ्री लेयर छीद्रो की साईज बताईए ? ईश्वर/कूदरत ने मानव को नाक में बाल,होंठ पे बाल (स्त्री अपवाद) आंख,कान शर ओर पूरे शरीर की छीद्रो पर बाल क्यूं दिये है? 60 लाख केसीस दर्दी सब आवारा बेघर बेपरवाह लावारीस गंदी बस्ती के तबलीगी मूस्लीम ,मास्क डीस्टन्स सेने टाईज लोकडाउन घरबंद नहीं थे ? प्रोटोकोल का पालन नहीं कीया था ? नोवेल कोरोना कोवीड 19 नई बीमारी है? नये लक्षण जाहेर करो, who विश्व बेंक,wmf,AIIB चाइना के साथ भारत सरकार का कोरोना स्वीकार करार,गाईड लाईन,प्रोटोकोल, ग्रान्ट,लोन,मदद पेपर्स,टर्मस,कंडीशन जनता को जाहेर करो ! Whoघोषीत वायरस का नाम कोरोना कोवीड‌19 कीसने कब कैसे क्यूं दीया? बगैर लक्षण की पहचान,ओळख चीन्ह टेस्टींग कीट कीसने कब बनाई? ओर लेबोरेटरी टेस्टींग रीपोर्ट कैसे 100% कोरोना पोजीटीव बता सकता है? भय भूख भ्रष्टाचार से फैलाया गया कौभांड नहीं है? पूरानी जीवलेण गंभीर बीमारी को कीसने मार दीया? 130करोड जनता को मारने के130 करोड बहाने ,कारण कूदरत ईश्वर के पास है! ईश्वर सबको एक ही कारण कोरोना से नहीं मारता ! अकस्मात,कूदरती आफत अपवाद है! “महामारी” शब्द कीसने घूसाडा ? कूदरत,ईश्वर पर भरोसा रखो ! स्वतंत्रता से जीयो और जीने -मरने दो ! कोई कीसी की मौत को टाल नहीं सकता है! कोई नि:श्वार्थ नीडर नीर्दोष नीष्णांत नीष्पक्ष नीष्कपट परदू:ख भंजन सत्याग्रही संसारी संस्कारी शीक्षीत सादगी त्यागी वैरागी वृति नीति रीति का ,सर्व जन हीताय,सर्व जन सूखाय कथीत कल्पीत सेवक चोकीदार नहीं है! मास्क पहेना के बीमार मत बनाओ,घरबंद करके बेकार,बेरोजगार तो बना दीया अब भीखारी फकीर मत बनाओ !डर कहर खौफ वहेम शक भ्रम, भय भूख भ्रष्टाचार से फैलाना बंद करो ! जीसे कोरोना से मौत का भय है वह राजीनामा देकर घर बैठ जाय ! देश को भीखारी ओ का विश्वगूरू बना दीया !

Leave a comment