चांदनी चौक के मुख्य मार्ग यानी लालकिला के सामने गौरी शंकर मंदिर से लेकर फतेहपुरी मस्जिद तक ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि प्रतिबंधित समय में इस मार्ग पर वाहन के गुजरने पर आनलाइन चालान कट जाएगा। इस सड़क पर प्रतिबंधित समय में दोपहिया और चार पहिया वाहनों के घुसने के कई मामले सामने आए हैं। इस मार्ग को पिछले साल सितंबर में ही पुनर्विकसित किया गया था।

 

गत दिनों उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने दौरे के दौरान इस पर नाराजगी व्यक्त की थी। लोक निर्माण विभाग व यातायात पुलिस मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। इसके लिए 23 आटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं।उपमुख्यमंत्री ने 14 और कैमरे लगाने का भी निर्देश दिया है, इन्हें भी जल्द ही लगा दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी सीसीटीवी कंट्रोल रूम को भी जल्द ही पुलिस को सौंप देगा। पीडब्ल्यूडी ने बूम बैरियर की मरम्मत का भी फैसला किया है, जो मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली विभिन्न सड़कों के प्रवेश बिंदुओं पर स्थापित हैं। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच मोटर चालित वाहन प्रतिबंधित हैं।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com