राजधानी दिल्ली के खाते में जल्द 17वां पुल आने वाला है, जिस पर रैपिड ट्रेन दौड़ेगी। 82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर यह पुल सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

दिल्ली में आने वाले इस कारिडोर के 14 किमी के हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस सेक्शन में जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार चार स्टेशन हैं। इनमें जंगपुरा, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर एलिवेटेड स्टेशन हैं, जबकि आनंद विहार अंडरग्राउंड स्टेशन है।

Rapid Rail दिल्ली में 17 पुल, 82 Km का नया रैपिड रूट, यमुना पर नए पुल से 160 Km प्रतिघंटा की होगी रफ़्तार

 

यमुना नदी पर तेजी से बन रहा पुल

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए ही यमुना नदी पर तेजी से एक पुल बनाया जा रहा है। यमुना पर आरआरटीएस का यह पुल डीएनडी फ्लाईवे के समानान्तर बनाया जा रहा है।

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर जुड़ेंगे

इसके लिए वैल फाउंडेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। यह पुल एक ओर सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन के एलिवेटेड वायाडक्ट से कनेक्ट होगा, जबकि दूसरी ओर आरआरटीएस कारिडोर पर न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के वायाडक्ट से जुड़ेगा।

Rapid Rail Transit दिल्ली में 17 पुल, 82 Km का नया रैपिड रूट, यमुना पर नए पुल से 160 Km प्रतिघंटा की होगी रफ़्तार

एक किमी से ज्यादा होगी लंबाई

एनसीआर परिवहन निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि इस पुल की लंबाई लगभग 1.3 किमी होगी। पुल का लगभग 626 मीटर का हिसा यमुना पर होगा, जबकि बाकी हिस्सा दोनों ओर खादर क्षेत्र में होगा।

 

 

पुल में होंगे 32 पिलर

पुल में 32 पिलर होंगे और दो पिलरों के बीच में 44 मीटर का दायरा होगा। पुल का निर्माण लांचिंग गैंट्री (तारिणी) की मदद से सेग्मेंट को जोड़कर किया जा रहा है। यह पुल आरआरटीएस ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटा की गति प्रदान करने में सक्षम होगा।

Indian Rapid Rail 08Dec16 दिल्ली में 17 पुल, 82 Km का नया रैपिड रूट, यमुना पर नए पुल से 160 Km प्रतिघंटा की होगी रफ़्तार

दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के मुताबिक यमुना नदी का 54 किलोमीटर हिस्सा राजधानी से होकर गुजरता है। इस हिस्से में 16 पुल पहले से बने हुए हैं। इनमें सड़क यातायात, रेलवे और मेट्रो के लिए बने सभी पुल शामिल हैं।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com