दिल्ली में 62 ई-बसें पहुंच गई हैं। इन बसों के पंजीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही इनके सड़कों पर उतरने की संभावना। इनमें से 43 बसें जेबीएम कंपनी और 19 बसें टाटा कंपनी की हैं। इन बसों को मिलाकर दिल्ली में कुल 64 ई-बसें हो जाएंगी। अभी दिल्ली में दो ई-बसें चल रही हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस टेंडर के तहत 300 ई-बसें आनी हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की अध्यक्षता में 27 मार्च 2021 को हुई कैबिनेट की बैठक में डीटीसी के बेड़े में 300 लो फ्लोर इलेक्टि्रक एसी बसों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। कैबिनेट के अनुसार पहली बार इतनी बड़ी संख्या में इलेक्टि्रक बसें शामिल करने वाला दिल्ली पहला राज्य है। डीटीसी की ओर से अक्टूबर 2019 में पहला टेंडर जारी किया गया था, लेकिन इसे रद कर दिया गया। जून 2020 में दूसरे टेंडर को भी प्रतिस्पर्धी दरें न मिलने की वजह से रद कर दिया गया। तीसरी बार दिसंबर 2020 में टेंडर जारी किया गया, जिसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। डीटीसी के बेड़े में शामिल होने वाली बसों का संचालन ओपेक्स माडल पर किया गया है।

300 इलेक्टि्रक बसों के परिचालन के लिए जेबीएम ने सबसे कम 68.58 रुपये प्रति किमी की दर से बोली लगाई है। दूसरी कंपनी टाटा मोटर्स है। टेंडर की शर्तों के अनुसार जेबीएम 200, जबकि टाटा को 100 बसों का संचालन करने का काम मिला है। एक बार पूर्ण तौर पर चार्ज होने पर बसें कम से कम 120 किमी की दूरी तय कर सकेंगी। आपरेटर कंपनी 10 साल तक बसों या बैटरी के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगी। बसों के संचालन के लिए बिजली की खपत का खर्च डीटीसी की ओर से किया जाएगा। चार्जिग इन्फ्रास्ट्रक्चर की लागत, चार्जिग उपकरण और ट्रांसफार्मर की लागत कंपनी को वहन करनी होगी।

जल्द सड़क पर उतरेंगी 80 सीएनजी बसें

इन ई-बसों को सुभाष प्लेस डिपो, मायापुरी डिपो, रोहिणी-2 डिपो, राजघाट -2 डिपो और मुंडेला कलां डिपो में पार्क किया जाएगा। इन सभी डिपो में चार्जिग सिस्टम तैयार कर लिया गया है। कुल 300 ई-बसें आ जाने के बाद 100 बसें मुंडेला कलां में, राजघाट डिपों में 50, रोहिणी सेक्टर-37 से 150 बसें जोड़ी जाएंगी। सीएनजी वाली 80 बसें भी सड़कों पर जल्द ही उतरने जा रही हैं। अभी कुल मिलाकर दिल्ली में 7001 बसें चल रही हैं। इन बसों को मिलाकर दिल्ली में बसों की संख्या 7143 के करीब हो जाएगी।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment