दिल्ली में गर्मी से राहत का दौर गुजर गया है। अब प्रचंड गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से 2 मई तक ‘येलो’ अलर्ट घोषित कर रखा है। इस बीच अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। कई जगहों पर हीट वेव कंडीशन भी रहेगी।

 

आज मौसम विभाग ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया, जो कि सामान्य से 1 डिग्री था। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। सोमवार को 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रेकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।

 

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है। सोमवार रात भी दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी चली थी।

 

साथ रखे सावधानी.

  • ज़रूरत पड़ने पर बाहर निकले
  • साथ में रखे पानी की बोतल
  • साथ रखे छाता

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment