Low rent areas for students and family in delhi.

सिविल लाइंस : दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस के बेहद नजदीके होने के चलते छात्रों की पहली पसंद सिविल लाइंस इलाका रहता है। यहां पर हमेशा हजारों की संख्या में छात्र रहते हैं। इस इलाकों में ऐसे छात्र भी किराये का घर लेकर रहते हैं, जो यूपीएससी की तैयारी में जुटे हैं। यहां पर भी 10 हजार से कुछ अधिक खर्च कर छात्र आवास हासिल कर सकते हैं। इस इलाके में छात्रों की वजह से बड़ी आमदनी मकान मालिकों की होती है।

 

लक्ष्मी नगर (विकास मार्ग):

पूर्वी दिल्ली का लक्ष्मी नगर इलाका सस्ता होने के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के दोनों कैंपस से अधिक दूरी पर भी नहीं है। दिल्ली मेट्रो के जरिये सफर करके दोनों ही कैंपस में आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां 8 से 10 हजार में एक कमरे का घर मिल जाता है, जिसमें बाथरूम की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा खाने-पीने के लिए रात 1 बजे तक ढाबे आदि खुले रहते हैं। यही वजह है कि बाहरी राज्यों के अलावा, नेपाल और भूटान के भी छात्र लक्ष्मीगर में रहना पसंद करते हैं। यहां पर फ्लैट, पीजी और साझा आवास सब उपलब्ध है। यहां पर बना लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन) दिल्ली के बाकी हिस्सों से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

 

ये इलाके भी भाते हैं छात्रों को

  • सूरजमल विहार
  • निर्माण विहार
  • कड़कड़डूमा
  • प्रियदर्शिनी विहारी
  • करोल बाग
  • राजेंद्र नगर
  • राजौरी गार्डन
  • जनकपुरी
  • विकासपुरी

 

सूरजमल विहार: यह इलाका कड़कड़डूमा जिला अदालत परिसर के पास व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के करीब है और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की ब्लू और रेड दोनों लाइनों द्वारा पहुंच सकते हैं, ऐसे में यहां पर रहना छात्र पसंद करते हैं।

 

निर्माण विहार: पूर्वी दिल्ली के सबसे पसंदीदा इलाकों में निर्माण विहार भी शामिल है। इस इलाके के आसपास और आसपास कई कोचिंग संस्थानों के आवासों के अतिरिक्त विकास मार्ग और निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन भी है। मेट्रो की कनेक्टिवटी होने के चलते छात्र यहां पर किराये के मकान को प्राथमिकता देते हैं। सहूलियत और सुविधा के लिहाज से यहां पर 15,000-20000 रुपये तक महीना किराये का घर मिलता है।

प्रियदर्शिनी विहार: लक्ष्मीगर से सटे यह इलाका छात्रों के लिए दिल्ली में रहने के लिए सर्वोत्तम स्थान है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment