पंजाबी बाग में दिल्ली मेट्रो के पहले इंटरचेंज हाल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म का निर्माण कार्य चल रहा है।

 

इस कारण ग्रीन लाइन (कीर्ति नगर-इंद्रलोक-बहादुरगढ़) पर मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया गया है। इस लाइन पर सुबह देर से मेट्रो सेवा शुरू होती है और रात साढ़े नौ बजे बंद कर दी जाती है, ताकि, हाल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म का काम किया जा सके। पहले 30 सितंबर तक मेट्रो परिचालन के समय में बदलाव किया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है।

 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह हाल्ट स्टेशन इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। यह ¨पक लाइन (शिव विहार-मजलिस पार्क) के पंजाबी बाग पश्चिम स्टेशन के साथ इंटरचेंज होगा।

 

ग्रीन लाइन पर मेट्रो के परिचालन का ये होगा समय

 

  • ’ ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन (बहादुरगढ़ सिटी पार्क) से इंद्रलोक के लिए सुबह सात बजे पहली मेट्रो व रात में नौ बजे आखिरी मेट्रो मिलेगी।

 

  • ’ ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से कीर्ति नगर के लिए पहली मेट्रो सुबह 7.18 बजे व आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे मिलेगी।
  • ’ कीर्ति नगर व इंद्रलोक से बहादुरगढ़ जाने के लिए पहली मेट्रो सुबह 7.25 बजे मिलेगी व आखिरी मेट्रो 9.30 बजे मिलेगी।

 

  • ’ रविवार को कीर्ति नगर व इंद्रलोक स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 8.25 बजे व ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेशन से इंद्रलोक के लिए पहली मेट्रो सुबह आठ बजे और कीर्ति नगर के लिए सुबह 8.18 बजे मिलेगी।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment