दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान अगर आपका कोई सामान गुम हो जाए तो घबराने की बजाय दिल्ली मेट्रो रेल निगम की सेवाओं का लाभ लें तो दिक्कत नहीं होगी। आपका खोया हुआ कीमती से कीमती सामान वापस भी मिल जाएगा।

 

अपुष्ट जानकारी के मुताबिक, एक महीने के दौरान दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान 500 से अधिक सामान लोगों के खो जाते हैं। कई बार लोग जागरूकता के अभाव में अपना सामान वापस नहीं ले पाते हैं।

 

दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल निगम की हेल्पलाइन भी है, जो लोगों का खोया सामान दिलाने में मदद करती है। वहीं, जानकारी के अभाव में लोग इसका फायदा नहीं उठाते और अपना खोया सामान पाने से वंचित रह जाते हैं।

हेल्पलाइन की लें हेल्प

दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान अगर आपका सामान खो गया हो तो घबराएं नहीं, बल्कि डीएमआरसी की सेवाओं को लाभ लें। यहां पर यह ध्यान रखने की बात है कि आपको 48 घंटे के बाद ही अपना सामान वापस पाने के लिए दावा करना पड़ेगा।

डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान या फिर मेट्रो स्टेशनों पर आपका सामान खो गया है तो 48 घंटे के बाद कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर खोया पाया दफ्तार में जाकर इस बाबत शिकायत कर सकते हैं।

इसके बाद आपका खोया हुआ सामान मिल जाने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए आप लैंडलाइन 011-23417910 और  एक्सटेंशन 113701 डायल कर सकते है। इतना ही नहीं, पीड़ित मोबाइल नंबर 8527405555 पर भी मदद के लिए फोन कर सकते हैं।

हमेशा सक्रिय रहता है डीएमआरसी का खोया-पाया विभाग

अपने यात्रियों की मदद के लिए डीएमआरसी का खोया पाया विभाग हमेशा सक्रिय होता है। राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को छुट्टी होती है, जबकि बाकी दिन संबंधित दफ्तर सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुले रहते हैं। अगर आप अपने खोए हुए सामान का दावा एक महीने के अंदर नहीं करते हैं तो दिल्ली मेट्रो उनका निस्तारण कर सकता है।

 

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment