रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 02952 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल राजधानी स्पेशल ट्रेन के विभिन्न मध्यवर्ती स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में 30 सितम्बर, 2020 से बदलाव किया गया है।

 

 

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन नम्बर 02952 नई दिल्ली- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अब 21.40 के बजाय 21.50 बजे कोटा पहुंचेगी और 22.00 बजे प्रस्थान करेगी।

 

 

इसी तरह, यह ट्रेन 00.42 बजे के बजाय 00.52 बजे रतलाम आएगी और 00.55 बजे प्रस्थान करेगी। वडोदरा में यह 03.48 बजे के बजाय 03.58 बजे पहुंचेगी और 04.06 बजे रवाना होगी। सूरत में यह 05.28 बजे के बजाय 05.35 बजे पहुंचेगी और 05.40 बजे प्रस्थान करेगी।

 

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर इसके आगमन का समय नहीं बदलेगा और यह 08.40 बजे ही पहुंचा करेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि कृपया आगमन और प्रस्थान के समय में हुए बदलाव का ध्यान रखें।

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com