दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में गर्मियों का अवकाश समाप्त हो चुका है और स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है। वहीं, देश के कुछ हिस्सों में मानसून के दौरान भारी बारिश के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है, लेकिन कुछ ही दिनों के लिए।

वहीं, अगले महीने अगस्त में दिल्ली, यूपी और हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के साथ स्कूली छात्रों की जमकर छुट्टियां पड़ेंगी। जुलाई में सिर्फ ईद की छुट्टी थी, लेकिन त्योहार रविवार (10 जुलाई) को था, इसलिए छुट्टी का कोई खास मजा नहीं आया।

अगस्त महीने में रविवार को मिलाकर कुल 8 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इस दौरान सरकारी कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा। दरअसल, अगस्त महीने में रक्षा बंधन और जन्माष्टमी जैसे हिंदू त्योहार हैं, जिससे छुट्टी रहेगी। रक्षा बंधन त्योहार पर सिर्फ कुछ राज्यों में अवकाश होता है, जबकि 15 अगस्त और जन्माष्टमी पर पूरे देश में सरकारी स्तर पर छुट्टी होती है।

ज्यादातर त्योहार रविवार के आसपास हैं, तो जन्माष्टमी रविवार के ही दिन है। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर की उमसभरी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं तो कहीं जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

नोट कर लें अगस्त महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 

  • 7 अगस्त 2022 – दिन रविवार (अवकाश)
  • 11 अगस्त 2022- रक्षा बंधन त्योहार (दिन बृहस्पतिवार, अवकाश)
  • 13 अगस्त 2022- दिन शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहते हैं)
  • 14 अगस्त 2022- दिन रविवार (अवकाश)
  • 15 अगस्त 2022- दिन सोमवार (दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में अवकाश रहता है, लेकिन स्कूलों को संचालन कुछ देर के लिए स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए किया जाता है।)
  • 18 अगस्त 2022- दिन रविवार (जन्माष्टमी त्योहार पर पूरे देश में सरकारी छुट्टी रहती है, हालांकि इस दिन रविवार है)
  •  21 अगस्त 2022 – दिन रविवार (अवकाश)
  • 28 अगस्त 2022- दिन रविवार (अवकाश)

 

यहां पर बता दें कि गर्मियों का अवकाश खत्म होने के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में 1 जुलाई से पहली से 12वीं तक के स्कूलों का संचालन शुरू हुआ। हालांकि,  पहली बार गाजियाबाद और नोएडा समेत समूचे यूपी में 16 जून को ही सरकारी स्कूल खुल गए, क्योंकि 15 जून तक गर्मियों का अवकाश घोषित था। जबकि दिल्ली और हरियाणा में 1 जुलाई से स्कूल खुले।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment