दिल्ली में चालू होने वाले 4 नए रूट

दिसंबर तक दिल्ली को ढांचागत विकास की चार परियोजनाओं का लाभ मिलने जा रहा है। भैरों मार्ग- रिंग रोड अंडरपास, आश्रम एक्सटेंशन फ्लाईओवर और जगतपुर अंडरपास व किदवई नगर अंडरपास बनकर तैयार हो जाएंगे। ये तीनों परियोजनाएं रिंग रोड पर ही तैयार हो रहीं हैं। इनके जनता को समर्पित होने से रिंग रोड पर दक्षिणी से लेकर उत्तरी दिल्ली तक के लोगों को यातायात जाम से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। दिसंबर से पहले इन परियोजनाओं पर काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

आश्रम फ्लाईओवर विस्तार

Plan to extend Ashram flyover to Delhi Noida Direct gets nod | Delhi News -  Times of India

आश्रम और उसके आसपास के इलाके  को जाममुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। जल्द ही ये पूरा क्षेत्र जाममुक्त हो जाएगा। यहां चल रहा आश्रम फ्लाईओवर का विस्तार कार्य दिसंबर से पहले पूरा हो जाएगा। इसके बनने से आश्रम चौक और डीएनडी के बीच की तीन लालबत्ती कम हो जाएंगी जिससे वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद फ्लाईओवर विस्तार का निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था।

 

जगतपुर अंडरपास :

Delhi to get two new underpasses to declutter Outer Ring Road | Latest News  Delhi - Hindustan Times

गांधी नगर में वजीराबाद और जगतपुर के बीच मेट्रो की परियोजना को दो आधे अंडरपास के साथ अनुमोदित किया गया था जो अभी भी बाहरी रिंग रोड पर बुराड़ी और वजीराबाद के बीच निर्माणाधीन है। यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त और चौड़ी सड़कों में से एक है, इस कारण से यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा रहता है। गांधी नगर अंडरपास के पैदल यात्रियों वाले भाग को तैयार कर लोगों द्वारा इसका उपयोग शुरू करने के बाद काफी गहत मिली है। अंडरपास के जिस भाग से वाहन गुजरेंगे हैं, इसे दिसंबर तक तैयार किए जाने का लोक निर्माण विभाग का लक्ष्य है।

 

किदवई नगर अंडरपास :

Delhi: Pedestrian underpass to ease woes near Dilli Haat | Delhi News -  Times of India

इसी तरह आइएनए में पूर्वी किदवई नगर और *दिल्ली हाट बाजार के बीच पैदल यात्रियों के आने जाने के लिए बन रहे अंडरपास पर लोक निर्माण विभाग ने काम की गति तेज कर दी हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसके अगले माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है। शुरुआती समय सीमा इस साल मई थी और पहली समय सीमा अगस्त 2021 थी, लेकिन लाकडाउन के कारण पूरे शहर में काम ठप होने के कारण अभी निर्माण अधूरा है।

 

भैरों मार्ग रिंग रोड Underpass

Delhi's ITO to Mathura Road: Glide down under | Delhi News - Times of India

भैरों मार्ग से रिंग रोड पर जाने के लिए भैरों मार्ग रिंग रोड टी-प्वाइंट पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इससे मथुरा रोड से आकर भैरों मार्ग होते हुए सीधे रिंग रोड पर जा सकेंगे। इससे लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। अभी भैरों मार्ग से रिंग रोड पर आश्रम की ओर जाने के लिए पहले एक किलोमीटर के करीब आइटीओ की ओर जाना होता है। उसके बाद पेट्रोल पंप के पास से यू-टर्न लेकर वापस आना होता है। इसे सितंबर तक तैयार हो जाना था, लेकिन रेलवे लाइन के नीचे काम में आ रही जटिलता के चलते अब यह कार्य दिसंबर तक पूरा हो सकेगा। इससे बड़ी राहत मिलेगी।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment