आश्रम चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास व फ्लाईओवर के कारण यहां लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को इस जाम से बचाने के लिए सराय कालेखां से डीएनडी लूप होते हुए आश्रम आने के लिए अतिरिक्त सड़क बनाई गई है। सोमवार से इसे आम यातायात के लिए खोल दिया गया। अब लोगों को जाम से थोड़ी राहत की उम्मीद जगी है।

 

महारानी बाग अंडरपास के ऊपर भी बनाई गई सड़क, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

दरअसल, रिंग रोड पर आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का निर्माण चल रहा है। यहां सड़क के बीच में काम होना है इसलिए आश्रम व बारापुला के बीच दोनों ओर तीन-तीन लेन की नई सड़क बनाई गई है। सराय कालेखां से आश्रम आने वाली सड़क सोमवार से लोगों के लिए खोल दी गई है। इससे सराय कालेखां, पूर्वी दिल्ली या नोएडा से आश्रम आने वाले लोगों को जाम से कुछ राहत मिली है। पीडब्ल्यूडी सूत्रों ने बताया कि आश्रम से सराय कालेखां जाने वाली नई सड़क भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। यह मार्ग भी शुरू हो जाने से दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों को थोड़ी आसानी हो जाएगी।

आश्रम फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा भी जल्द खुलेगा

मथुरा रोड पर बन रहे आश्रम अंडरपास की समय सीमा बढ़ जाने के कारण फिलहाल इस मार्ग पर अभी जाम से राहत मिलती नहीं दिख रही है। अंडरपास के बीच में डीटीएल की हाई वोल्टेज केबल आ जाने के कारण इसका काम पूरा होने में करीब दो माह की देरी होगी। पीडब्ल्यूडी की मांग पर डीटीएल ने अपनी केबल हटाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि, आश्रम फ्लाईओवर के नीचे वाले हिस्से का स्लैब बन गया है। जल्द ही इसे खोल दिया जाएगा ताकि यहां बनाया गया अस्थायी गोलचक्कर हटाया जा सके।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment