करीब तीन साल के इंतजार के बाद मयूर विहार फेज-एक के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने जा रही है। यूपी लिंक रोड पर फ्लाईओवर के साथ बनाए गए दोनों क्लोवरलीफ (यू-टर्न) जनता के लिए खुलने जा रहे हैं। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल इन्हें जनता को समर्पित करेंगे। इनके शुरू हो जाने से नोएडा से मयूर विहार फेज एक और मयूर विहार फेज एक से अक्षरधाम की ओर जाना बहुत आसान हो जाएगा।

 

अब यह होगा:

नई व्यवस्था में मयूर विहार से निकलकर सीधे क्लोवरलीफ पर चढ़कर यूपी लिंक रोड से अक्षरधाम की ओर चले जाएंगे। इसी तरह नोएडा से मयूर विहार फेज-एक आने के लिए यूपी लिंक रोड पर अभी मयूर विहार फेज एक से करीब एक किलोमीटर आगे जाकर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बने फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न करके लौटना होता है। इससे दो किलोमीटर का चक्कर लग रहा है। अब नई व्यवस्था में दो किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नोएडा की ओर से आकर मयूर विहार-फेज एक के सामने फ्लाईओवर पर चढ़ने पर क्लोवरलीफ से नीचे उतर कर मयूर विहार फेज-एक में प्रवेश कर जाएंगे।

दरअसल, ये क्लोवरलीफ बारापुला एलिवेटेड कारिडोर फेज-तीन योजना का हिस्सा हैं। असल में इनके निर्माण का मकसद सराय काले खां की ओर से बारापुला होते हुए यूपी लिंक रोड पर आने वाले यातायात को सुविधापूर्वक विभाजित करना है। यानी जिसे नोएडा की तरफ या अक्षरधाम की ओर जाना है या फिर मयूर विहार फेज-एक में जाना है, वह इनका उपयोग कर सके। बारापुला फेज-तीन कारिडोर तैयार होने में अभी समय लगेगा। इसलिए सरकार ने इन्हें जनता को समर्पित करने का फैसला लिया है। इन क्लोवरलीफ को शुरू किए जाने के लिए लोग तीन साल से इंतजार कर रहे हैं।

 

मयूर विहार फेज एक से अक्षरधाम जाने के लिए अभी पहले मयूर विहार से निकल कर यूपी लिंक रोड पर करीब 700 मीटर विपरीत दिशा में यानी नोएडा की ओर जाना पड़ता है। फिर अगले फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न कर वापस आना होता है और फिर अक्षरधाम की ओर जाने का रास्ता है। मगर लोगों की परेशानी को देखते हुए यातायात पुलिस कर्मी व्यस्त समय में मयूर विहार से सीधे फ्लाईओवर को पार कर दाहिने मुड़ने का रास्ता दे रहे हैं।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment