राज्य परिवहन निगम ने साधारण बसों के बाद अब वॉल्वो बसों को भी रूटों पर दौड़ाना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने आनंद विहार बस अड्डे पर 50 प्रतिशत वॉल्वो बसों को लाने की अनुमति दे दी है। हालांकि एसी और वेंटीलेशन की अच्छी सुविधा नहीं होने से लोग वॉल्वो की ओर कम रुझान दिखा रहे हैं।

 

लॉकडाउन के चलते परिवहन निगम की सेवाएं बंद लंबे समय तक बंद रही थी। अनलॉक के बाद परिवहन निगम ने तकरीबन सभी रूटों पर साधारण सेवाएं शुरू कर दीं। अब वॉल्वो सेवा भी दिल्ली रूट पर शुरू कर दी गई है। काठगोदाम डिपो इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि गुरुवार सुबह केवल चार सवारियां लेकर पहली वॉल्वो दिल्ली रवाना हुई। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे सवारियां मिलेंगी, वॉल्वो और जनरथ सेवाएं बढ़ाई जाएंगी। गौरतलब है कि परिवहन निगम के पास 13 वॉल्वो और चार जनरथ बसें हैं।

 

दिल्ली रूट पर हल्द्वानी से वॉल्वो सेवाएं

सुबह 9 बजे, 10.30 बजे, रात नौ बजे और दस बजे।

किराया : दिल्ली के लिए वॉल्वो 819 रुपये जनरथ के 600 रुपये

दिल्ली सरकार ने आनंद विहार डिपो में 50 प्रतिशत वॉल्वो की एंट्री देने पर हामी भरी है। इसके मुताबिक बसों को चलाया जा रहा है।

– यशपाल सिंह, आरएम, परिवहन निगम

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com