दिल्ली-एनसीआर में कोरोना महामारी के इलाज में जुटे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मचने लगा है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म होने से मरीजों की जान पर बन आई है। गंभीर होती स्थिति को के मद्देनजर जहां दिल्ली के शांति मुकुंद अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी के चलते अपने यहां भर्ती मरीजों को अब डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। वहीं, नोएडा का कैलाश अस्पताल भी अब और मरीजों को भर्ती नहीं कर रहा है।

शांति मुक्त अस्पताल के सीईओ सुनील सग्गर ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट के कारण दिल्ली बुरी तरह प्रभावित है। ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए हमने डॉक्टरों से जिन भी मरीजों को छुट्टी दे सकते हैं उन्हें डिस्चार्ज करने का अनुरोध किया है। हमारे यहां करीब 2 घंटे के लिए ऑक्सीजन बची है। हम छोटे ऑक्सीजन सिंलेंडरों और दबाव कम करके किसी तरह काम चला पा रहे हैं। हमारे अस्पताल में फिलहाल 110 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें से 85 मरीजों को प्रति मिनट करीब 5 लीटर ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरत पड़ रही है।

 

 

 

Founder of Delhibreakings.com I write Hyperlocal, Automative and Important National related coverages for my Audience. Mail me your love or suggestions on lov@delhibreakings.com or lov.singh@live.com