डेंगू के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है

गाजियाबाद जिले में डेंगू के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। दो लोगों की दो दिनों में मृत्यु हो गई है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। अब डेंगू के 600 से अधिक मामले हो चुके हैं। ऐसी स्थिति के बाद अब अफसरों ने लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दे दिया है।

अभियान शुक्रवार यानी कि कल से शुरू

बताते चलें कि कहा गया है कि यह अभियान शुक्रवार यानी कि कल शुरू होगा। सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। चार वैन पैथोलॉजिस्ट और डॉक्टर सहित हमेशा तैयार रहेंगे। इसके अलावा मरीजों को रेफर करने की बात पर भी फैसला लिया गया है। मरीजों को जल्द ही रेफर कर दिया जाता है।

अब नहीं कर पाएंगे आसानी से रेफर

लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मरीजों को रेफर करने के पहले कारण बताना होगा। यह बताना होगा कि किन संसाधनों की कमी के कारण मरीज को रेफर किया गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए बेड रिजर्व किया गया है। नौकरी समेत दूसरे कामों से आने वाले लोगों को डेंगू से खूब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना डेंगू के 10 से 12 मामले सामने आ रहे हैं।

 

 

Leave a comment