घूमने के शौकीन लोगों के लिए जरूरी

अगर आप घूमने के शौकीन है लेकिन महंगाई के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे तो घबराने की जरूरत नहीं है। अक्सर घूमने के शौकीन लोगों को खाने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल है जो सफर के दौरान बढ़िया खाना पीना पसंद करते हैं लेकिन इस पर ज्यादा खर्च करने से डरते हैं तो खबर आपके लिए है।

बताते चलें कि दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में अगर आप घूमने के लिए निकले हैं तो आपको खाने को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। लोग अक्सर महंगे खाद्य पदार्थों की शिकायत करते रहते हैं लेकिन हम आपको ऐसे स्थान की जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर केवल ₹5 में भरपेट खाना खा सकते हैं। महंगाई के जमाने में भी स्थान मौजूद थे जो आपको ₹5 में भरपेट खाना खिला सकते हैं।

दादी की रसोई

दादी की रसोई में बढ़िया क्वालिटी का खाना केवल 5 रुपए में लोगों को दिया जाता है। ग्रेटर नोएडा में यह रसोई लोगों में काफी चर्चित है और जरूरतमंदों को काफी कम में खाना दिया जाता है।

गुरुद्वारा बंगला साहिब

इसके अलावा गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी लोगों को मुफ्त में खाना खिलाया जाता है। यहां का खाना अच्छी क्वालिटी का होता है और लोगों को काफी पसंद भी आता है। यहां पर घूमने आने वाले लोग यहां जरूर खाना खाते हैं।

 

माता सीता की रसोई

हरियाणा के फरीदाबाद में भी इस तरह की सुविधा मौजूद है। यहां पर भी हो गया घूमने जा रहे हैं तो खाना को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां पर माता सीता की रसोई में केवल ₹5 में खाना दिया जाता है। यह एनआईटी एरिया के पास स्थित दौलत राम नाम की धर्मशाला है, इसी के पास माता सीता की रसोई नाम का फूड स्टॉल है। जरूरतमंद लोगों को केवल ₹5 में भरपेट खाना दिया जाता है।

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब

अगर आप दिल्ली घूमने जा रहे हैं तो यहां पर जरूर जाना चाहिए। यह सांसद भवन के पास है। यहां पर जो लंगर लगता है उसमे लोगों को फ्री में खाना दिया जाता है। अगर आप यहां जायेंगे तो मुफ्त में भोजन मिल जायेगा।

Leave a comment