Good news for outsiders in delhi list: दिल्ली में प्रवासी मज़दूरों के लगातार होते पलायन के कारण उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रवासी श्रमिकों को दिल्ली छोड़कर न जाने की अपील की है । इसके एवज में उन्होंने मजदूरों को तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों से कहा कि अगर वे दिल्ली छोड़कर नहीं जाते हैं तो दिल्ली सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। वहीं उन्हें रहने, खाने की सुविधा भी उपलब्ध की जाएंगी। इसके लिए उन्होंने उच्च अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर लिए हैं। वहीं दिल्ली के गृहसचिव की अध्यक्षता में अधिकारियों की समिति का भी गठन किया है। जो इन सुविधाओं के कार्यान्वयन पर नजर रखेगा।

 

Image

अगर प्रवासी मज़दूर दिल्ली छोड़कर नहीं जाते हैं तो उन्हें तमाम तरह की सुविधाएं मिलेंगी

1. आवास भोजन, पानी, कपड़े तथा दवाईयां इत्यादि की समुचित उपलब्धता मुफ्त में की जाएगी।

2. निर्माण स्थलों पर मजदूरी करने वाले लोगों के लिए भोजन पानी, कपड़े, दवाइयां, तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं निर्माण स्थल पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

3. भोजन के लिए स्कूलों में मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने वाले ठेकेदारों की सेवाएं ली जाएंगी।

Image

4. सभी पंजीकृत निर्माण मजदूरों को 5 हजार रुपये कोविड मदद के तौर पर उनके बैंक खातों में सीधे जमा कराए जाएंगे।

5. निर्माण मजदूरों के पंजीकरण की प्रक्रिया खुली रहेगी और निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड द्वारा नवपंजीकृत से व्यक्ति भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

6. दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्थित 205 रैन बसेरों में प्रवासी मजदूरों के निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी।

Image

Leave a comment