Image

 

Image

दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में शुक्रवार रात से ही घना कोहरा छाया हुआ है। शनिवार सुबह से इसका जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। घने कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में विजिबिलिटी जीरो है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन ऐसे ही हालात रहेंगे, जिसके बाद सोमवार से मौसम में बदलाव नजर आए।

Image

इसके बाद ठंड से महीने के अंत तक राहत मिल जाएगी। बता दें कि मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को ठिठुरन भरी सर्दी से कुछ राहत रही। न्यूनतम तापमान बीते दिनों की अपेक्षा थोड़ा बढ़कर 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि, शनिवार को तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं। शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे और कोहरा भी रहा, जिसकी वजह से पालम में दृश्यता का स्तर जहां 300 मीटर तक रहा, वहीं सफदरजंग में 201 मीटर तक। दिन चढ़ने के साथ-साथ लोगों ने गुनगुनी धूप का भी आनंद लिया। हालांकि, शाम के समय फिर से ठंड महसूस होने लगी।

Image

शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 62 से 100 फीसद रहा। शनिवार के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा होगा। दिन में कही-कहीं शीतलहर जैसी स्थिति हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 20 और 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Image

वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि बादलों और ग्रीन हाउस गैसों के प्रभाव से शुक्रवार को तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन शनिवार से इसमें दोबारा कमी आने लगेगी। हालांकि, दिन के तापमान में अब बहुत गिरावट आने के आसार नहीं हैं।

Image

 

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment