नई दिल्ली। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री ने “खुशियों” योजना के तहत लद्दाख की पद्मा आंगमों को ब्रेंड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। पद्मा आंगमों लद्दाख स्थित कारगिल के नवोदय विद्यालय की छात्रा हैं।

यह घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को हुए एक कार्यक्रम के दौरान की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने महिला दिवस पर संपन्न एक कार्यक्रम के दौरान भारत के विभिन्न राज्यों के नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से बात की।

इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमारे देश की महिलाओं को भारत की आत्मा और जीवन कहा है। उन्होंने बताया कि हमारे देश जैसे पवित्र, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर एंव सहृदय महिलाएं दुनिया में कहीं नहीं हैं। उन्होंने सीखने की सभी पद्धतियों का केंद्र महिलाओं को माना है। यही वजह है देश की स्त्री देवी, मातृशक्ति एंव प्रकृति का प्रतीक हैं।

इस कार्यक्रम में ना सिर्फ केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने छात्राओं से बात की बल्कि उनके संदेशों को भी सुना। संदेशों में छात्राओं ने बेटियों को शिक्षित करने पर जोर दिया, साथ ही बेटा-बेटी में भेदभाव भूलाकर दोनों को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका देने की भी बात कही गई।

 

Leave a comment