घरेलू एलपीजी सिलेंडर अब केवल 633.50 रुपये में मिल रहा है। चौंक गए न? जी हां! घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है, 4 अक्टूबर के बाद न तो एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है और न ही महंगा, फिर भी आपको 633.50 रुपये का ही मिलेगा।

 

दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। वहीं 5 किलो गैस वाला एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर केवल 502 रुपये में रिफिल होगा।

 

दिल्ली में विभिन्न प्रकार के एलपीजी सिलिंडरों के ताजा रेट

 

S.No Product Name Amount(in Rs.)
1 5 KG REFILL FTL – ND FILLED CYL 483
2 19 Kg LPG Cylinder LOT – Filled 1734
3 5 Kg LPG Cylinder Non Domestic – Filled 483
4 19 Kg LPG Cylinder – Filled 1734
5 19 Kg LPG Nanocut Cylinder – Filled 1995
6 47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT – Filled 4387.5
7 5 KG FTL (POS) ND CYLINDER 1446
8 19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder – Filled 1756.5
9 5 KG REFILL FTL (POS) ND FILLED CYL 502
10 5 KG FTL – ND CYLINDER 1427
11 47.5 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder – Filled 4387.5
12 19 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder LOT – Filled 1756.5
13 47.5 Kg LPG Cylinder – Filled 4331.5
14 47.5 Kg LPG Cylinder LOT – Filled 4331.5
15 14.2 Kg LPG Cylinder – Filled Without Subsidy 899.5
16 5 Kg LPG Cylinder – Filled Without Subsidy 331
17 5 Kg LPG Cylinder – Filled 331
18 14.2 Kg LPG Cylinder – Filled 899.5
19 10 KG COMPOSITE LPG CYL – Empty 0
20 10 KG COMPOSITE LPG CYL- Filled 633.5
21 5 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL – Empty 0
22 5 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL Tertiary Sale – Refill 502
23 5 Kg COMPOSITE LPG Cylinder FTL Tertiary Sale – Filled 3039
24 425 Kg Indane XtraTeJ LPG Cylinder – Filled 39294
25 425 Kg LPG Cylinder – Filled 38792.5

स्रोत: IOC

एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एलपीजी के दाम कम नहीं हुए हैं, बल्कि कंपोजिट सिलेंडर में वर्तमान सिलेंडर के मुकाबले 4 किलो गैस कम आएगी। पहले चरण में यह कंपोजिट सिलेंडर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद समेत 28 शहरों में उपलब्ध है।

                       भारी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दिन लदने वाले हैं। उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए गैस कंपनियां कंपोजिट सिलेंडर लॉन्च करने जा रही हैं।

कंपोजिट सिलेंडर की क्या है खासियत

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनियों ने बदलाव किया। बाजार में आ चुका कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर हैं। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment