साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 

साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण का अब कुछ ही देर में लगने वाला है। चंद्र ग्रहण आज शाम 05 बजकर 32 मिनट से लगेगा और शाम 06 बजकर 19 मिनट पर खत्म हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस ग्रहण ग्रहण का सूतक काल 09 घंटा पहले सुबह 09 बजकर 21 मिनट से लग जाएगा जिस दौरान किसी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

 

इन बातों का रखें ख्याल

ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद कुछ ऐसे नियमों का पालन करना जरूरी होता है जो हमारे हित में होते हैं। ग्रहण के दौरान आसपास की वस्तुएं दूषित हो जाने के बाद उनका पवित्र किया जाना जरूरी होता है।

ग्रहण के बाद मनुष्य को स्नान करके साफ वस्त्रों को धारण करना चाहिए। नहाते समय पानी में गंगाजल भी डाल दिया जाता है।

अगर आप नया जनेऊ पहनते हैं तो उसे बदलकर दूसरा पहन लें।

इसके बाद चावल, सफेद वस्त्र, दूध या चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं को छूना चाहिए और इन छुए हुए वस्तुओं को दान कर देना चाहिए।

कुछ लोग ग्रहण के बाद स्नान आदि करके तुसली का सेवन भी करते हैं, आप भी कर सकते हैं। भोजन में भी तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए।

स्नान के बाद भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए।

धार्मिक मान्यताओ के अनुसार गर्भवती महिलाओं को खास ख्याल रखना चाहिए।

 

 

 

Leave a comment