होली के बाद से दिल्ली में अब मौसम करवट लेने लगा है। कई दिनों से धूल भरी तेज आँधियां चल रही है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी के साथ दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी लू बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 3 दिनों के भीतर 45 किलोमीटर पर घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है।

वहीं इन हवाओं के बढ़ने से दिल्ली और उसके आस पास के राज्यों में लू भी बढ़ गयी है। दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी ऐसे हालात बनते दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में तापमान में 37 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

आपको बता दें कि होली के बाद से ही दिल्लीमें गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं धूल भरी तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। इस साल पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण मौसम जल्दी गर्म हो गया है।

Leave a comment