सोमवार की आधी रात को मुंगेर के शादीपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस ने युवकों पर ला”  ठीचार्ज किया। पुलिस की पिटाई के बाद भीड़ उ”  ग्र हो गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाद में बचाव के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौ”  त हो गई। फायरिंग में करीब 25 लोग घायल भी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

 

अब पुलिस प्रशासन का जवाब जानिए

मुंगेर के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह ने इस मामले में सफाई भी दी है। उन्होंने घटना के दो अलग-अलग वीडियो क्लिप जारी किए है। एसपी लिपि सिंह ने कहा कि विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें करीब 20 जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी को गंभीर चोट आई है।

एसपी लिपि सिंह ने यह भी कहा कि पथराव के बाद असामाजिक तत्वों की ओर से गोलीबारी की गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई। डीएम राजेश मीणा ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment