2022-23 के बजट में पांच सड़क पुल, दो अंडरपास, डीएनडी फ्लाई-वे विस्तार और पैदल यात्रियों के लिए एक सब-वे का प्रविधान किया है। मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि परिवहन, सड़क और पुल क्षेत्र के लिए 9,539 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है जो पिछले वर्ष के आवंटन से 145 करोड़ रुपये अधिक है।

 

सरकार ने 2021-22 में इस क्षेत्र के लिए 9,394 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। पांच पुल, दो अंडरपास, पैदल यात्रियों के लिए एक सब-वे और आश्रम तक डीएनडी फ्लाई-वे के विस्तार का काम 2022-23 में पूरा किया जाएगा। इससे त्रिनगर, इंद्रलोक, करमपुरा, नांगलोई, बसई दारापुर, कोंडली और आश्रम चौक पर भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।

 

महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 250 करोड़ खर्च करेगी सरकारदिल्ली

सरकार की सार्वजनिक परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ अभी तक तीन करोड़ से अधिक महिलाओं ने उठाया है। इस सुविधा को जारी रखने का प्रस्ताव करते हुए सिसोदिया ने वर्ष 2022-23 के बजट में 250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। दिल्ली सरकार अक्टूबर 2019 से डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

 

100 करोड़ रुपये में बनेगा एलिवेटेड कारिडोर

वित्त मंत्री ने बजट सत्र के दौरान कहा कि करावल नगर में 100 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड कारिडोर तैयार होगा। करावल नगर, घोंडा और मंगल पांडे मार्ग के बृजपुरी जंक्शन पर एलिवेटेड कारिडोर सहित फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। इसके लिए 100 करोड़ रुपये के परिव्यय का प्रस्ताव है।

 

………..

  • 11000 निश्शुल्क वाईफाई और हाट-स्पाट स्थापित कर चुकी है दिल्ली सरकार।
  • औसतन चार लाख लोग प्रतिदिन इन सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं
  • 7003 हो गई है दिल्ली में बसों की संख्या। अब तक दिल्ली के इतिहास में यह सबसे ज्यादा है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment