राजधानी के लोगों के इंतजार की घड़ी खत्म होने जा रही है।

दिल्ली में भारत के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के दर्शन हो सकेंगे। इसके लिए दक्षिणी निगम द्वारा पंजाबी बाग में तैयार किया गया भारत दर्शन पार्क के उद्घाटन की तारीख करीब-करीब तय कर ली है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 24 दिसंबर को पार्क का उद्घाटन होगा और 25 दिसंबर से आम लोग इसका दीदार कर सकेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंच सकते हैं। शाह के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और कई सांसदों के रहने की संभावना है।

Bharat Darshan Park के October में खुलने की उम्मीद, जानिए कितना लगेगा  प्रवेश शुल्क - India Ahead Hindi

दक्षिणी निगम के सूत्रों के मुताबिक निगम ने केंद्रीय गृहमंत्री का समय मांगा था। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर शाह की सहमति मिल गई है। निगम उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जोर-शोर से तैयारी करने में जुट गया है। कार्यक्रम भव्य हो इसके लिए रुपरेखा भी बनाई जा रही है। निगम इस पार्क को अपनी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहा है।

Delhi's 'Bharat Darshan Park' Expected to Open by Oct, to Have Replicas of 21 Monuments

वेस्ट टू वंडर पार्क की सफलता से मिली प्रेरणा :

इससे पूर्व वेस्ट टू वंडर पार्क को लोगों सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। विदेशों से भी लोग इस पार्क को देखने आते रहते हैं। वहीं, दिल्ली के अलावा एनसीआर और विभिन्न राज्यों के लोग इस पार्क को देखने पहुंच रहे हैं। रात की रोशनी में पार्क में बनी सात अजूबों की प्रतिकृति हूबहू वैसी लगती है जैसी यह मूल रूप में हैं। इंटरनेट मीडिया पर लोग यहां ली गई तस्वीरों को बड़े उत्साह से साझा करते हैं। वेस्ट टू वंडर की सफलता को देखते हुए ही निगम ने पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क बनाने का फैसला दो वर्ष पूर्व लिया था। यहां पर 17 एतिहासिक पर्यटन स्थलों के साथ चार धाम जैसे धार्मिक स्थलों की कलाकृति बनाई गई है। खास बात यह है कि वेस्ट टू वंडर की तरह निगम ने इस पार्क में कबाड़ जैसे पंखे, कुर्सी रेहड़ी, मेज, बेंच आदि वस्तुओं से प्रतिकृति को बनाया है। 16 करोड़ की लागत से बना पार्क आठ एकड़ क्षेत्र में फैला है।

 

Delhi's 'Bharat Darshan Park' | Pics: Pictures Gallery, Photos

 

अजंता एलोरा की गुफाओं का कर सकेंगे दर्शन :

भारत दर्शन पार्क में कुतुबमीनार, ताजमहल, खुजराहो मंदिर, नालंदा मोनूमेंट्स, मैसूर पैलेस, मीनाक्षी मंदिर, चारमीनार, गेटवे आफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, हवामहल, हंपी, विक्टोरिया मेमोरियल, सांची स्तूप, गोल गुंबद, अजंता एलोरा की गुफाएं, मोहब्बत मकबरा-जूनागढ़ किला की प्रतिकृतियां यहां बनाई गई हैं। इसके अलावा बद्रीनाथ, द्वारिका, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम की प्रतिकृतियां भी बनी हैं। पार्क में लाइटिंग की खास व्यवस्था है। इसमें प्रत्येक दिन यह अलग-अलग रंगों में जलेगी।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 24 को कर सकते हैं भारत दर्शन पार्क का उद्घाटन, निगम ने पंजाबी बाग पार्क में कबाड़ से बनाई है देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment