दिल्ली में आज 13 दिनों की देरी के बाद मानसून के पहुंचने की हैं संभावना

दिल्ली में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को 13 दिनों की देरी के बाद आज मानसून के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-NCR वासियों का मानसून को लेकर आज से इंतजार खत्म हो सकता है। शनिवार से दिल्ली में बारिश होने की संभावना है जिससे दिल्लीवासियों को लू से और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में आज दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।

15 सालों में सबसे देरी से पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले 15 सालों के दौरान दिल्ली में मानसून पहली बार इतनी देरी से पहुंचेगा। दिल्ली में आम तौर पर मानसून के पहुंचने की तारीख 27 जून तक तय मानी जाती है।

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, दिल्ली में 7 जुलाई 2012 को मानसून ने दस्तक दी थी। इससे पहले 9 जुलाई 2006, 19 जुलाई 2002 और 26 जुलाई 1987 को मानसून पहुंचा था।

दिल्ली समेत इन इलाको में होंगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में हरियाणा, दिल्ली-NCR, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के इलाकों में मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इन इलाको में अगले 5-6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 8.8 मिमी बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को 38.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 24.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया हैं।

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment