देश के अधिकतर राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। शायद ही कभी मानसून 25 जून से पहले पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचता हो। लेकिन इस बार मानसून ने पहाड़ी क्षेत्रों में समय से पहले दस्तक दी है। रविवार 13 जून को तेजी से आगे बढ़ रही मानसूनी हवाओं ने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में पहुंच गया हैं। यह 21 साल में पहली बार हुआ जब यहां मानसून 25 जून से पहले पहुंचा है।

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही गरज और तेज हवाएं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके लिए आइएमडी ने ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।

15 जून से दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के सभी हिस्सों में पहुंच गया है। पिछले साल यह 24 जून को राज्य में पहुंचा था। उन्होंने बताया कि यह मानसून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित 15 जून तक उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ और हिस्सों में आने की उम्मीद है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रविवार के अपडेट के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मानसून के चलते उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह तक भारी बारिश होगी। इसके अलावा, उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में लगातार दो दिनों, यानी 14 और 15 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

समय से पहले आया मानसून

21 वर्षों बाद यह पहली बार हुआ है जब मानसून हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ जम्मू -कश्मीर पहुंचा है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मानसून के आने की घोषणा की है, जो कि सामान्य शुरुआत से 17 से 18 दिन पहले है।

कुछ तो अभी भी कर रहा हूँ आप लोगो के लिये ख़ैर आप email पर लिख भेजिए मुझे [email protected] पर

Leave a comment