दिल्ली में 10 जुलाई से शुरू होगा मॉनसून, बारिश से मिलेगी लोगों को गर्मी से राहत

दिल्ली में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्‍ली में 10 जुलाई को मॉनसून पहुंचने की संभावना हैं। शक्रवार से ही दिल्ली में झमाझम बारिश शुरू हो जायेगी। दिल्‍ली में 12 जुलाई तक अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट हो सकती है। दिल्‍ली में शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश होगी जिससे दिल्लीवालों को गर्मी से काफी राहत मिली हैं।

हालाँकि, दिल्लीवालों को आज भी भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली में शुक्रवार को 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 29 डिग्री सेल्सियस न्‍यूनतम तापमान होने की संभावना है।

 

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment