कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित

ICSE कक्षा 10वीं और ISC कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। ICSE के लिए इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 99.98% और ISC के लिए 99.76% है। 100% रहा Delhi-NCR 10वीं का परिणाम ।

इस वेबसाइट पर देखे परिणाम

जिन छात्रों ने इस साल बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे, अब सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) परिणाम 2021 दोपहर 3 बजे घोषित किए गए। CISCE ने शुक्रवार 23 जुलाई, 2021 को कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की जानकारी दी थी।

2021: 99.76% छात्र पास, इतने हुए फेल

ISC कक्षा 10 में कुल 94,011 छात्र पास हुए हैं, जिनका पासिंग प्रतिशत 99.76% रहा है। इनमें 99.66 प्रतिशत लड़के और 99.86 प्रतिशत लड़कियां शामिल हैं। जबकि 0.34% लड़के और 0.14% लड़कियां फेल हुए हैं।

Leave a comment