दिल्ली के यमुना में फिर दिखे जहरीले झाग, लाख दावों के बाद भी साफ़ नहीं हुआ यमुना नदी

दिल्ली में शनिवार को कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में फिर से जहरीले झाग की मोटी परत तैरती दिखाई दी है। दिल्ली सरकार ने यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का दावा कई बार किया है, लेकिन यमुना में जहरीले झाग के मोटे परत देखे जा रहे हैं। दिल्ली में यमुना नदी सरकार के लाख दावों और कोशिशों के बाद भी साफ़ नहीं हो सकी है जिस कारण यमुना में जहरीले झाग बन रहे हैं और प्रदूषण कम नहीं हो पा रहा है।

दिल्ली के मास्टर प्लान-2041 के तहत यमुना में प्रदूषण होगा कम

दिल्ली के मास्टर प्लान-2041 में दिल्ली के पर्यावरण पर भी विशेष जोर दिया गया है। राजधानी दिल्ली में मास्टर प्लान-2041 के तहत हरियाली की गुणवत्ता में सुधार के साथ यमुना प्रदूषण और पानी की जरूरतों पर भी विशेष जोर दिया गया है। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए साइकिल ट्रैक की भी आवश्यकता बताई गई है।

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment