दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों को दी पांच-पांच हजार रुपये

दिल्ली सरकार ने इस साल इससे पहले भी 2,16,602  निर्माण श्रमिकों को कोरोना राहत वितरण राशि के रूप में पांच-पांच रुपये दिए थे। ये राहत राशि उन निर्माण श्रमिकों को दी गई है जिनके आवेदनों को 28 मई से 18 जुलाई के बीच स्वीकृत किया गया था।

श्रम विभाग में कई सुधार किए गए

श्रम विभाग ने नवंबर 2020 में श्रम कार्यालयों में निरीक्षण और सामूहिक पंजीकरण अभियान चलाया था। इन निरीक्षणों और पंजीकरण अभियानों के आधार पर श्रम विभाग में कई सुधार किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप आठ महीने के भीतर निर्माण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या बढ़कर लगभग तीन लाख हो गई। इसके अलावा निर्माण श्रमिकों के रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में भी सुधार किया गया है। अब रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस को ऑनलाइन कर दिया गया है ।

अब ई -पोर्टल से कर सकते है अनलाइन आवेदन 

अब ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते है। वह शिक्षा, पेंशन, मातृत्व लाभ, विवाह, मृत्यु आदि के लिए क्लेम ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं और दो सप्ताह के भीतर वे डोरस्टेप डिलीवरी के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे। सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए 24/7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई।

 

 

 

 

Leave a comment