राज्यसभा ने दिल्ली सरकार के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक, NCT Bill 2021 को सोमवार को पास कर दिया हैं, जो उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाता है और कुछ मामलों में निर्वाचित सरकार की शक्तियों को सीमित करता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिल के पास होने के बाद कहा कि यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है। उन्होंने कहा की यह बिल असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया की ‘राज्यसभा ने GNCTD बिल पास कर दिया हैं। भारतीय लोकतंत्र के लिए यह दुखद दिन है। उन्होंने कहा की सत्ता दोबारा लोगों को सौंपने के लिए हम संघर्ष करते रहेंगे। कितनी भी अड़चनें आएं हम अच्छा काम करते रहेंगे। काम ना कभी रुकेगा और ना कभी धीमा होगा।‘

इस बिल के अनुसार दिल्ली विधानसभा के बनाए किसी भी कानून में सरकार से मतलब LG से होगा। सभी प्रस्तावों, निर्णयों और एजेंडा की जानकारी एलजी को देनी होगी। यदि मंत्री परिषद और एलजी के बीच किसी मामले पर मतभेद होती हैं तो राष्ट्रपति के पास एलजी उस मामले को भेज सकता हैं।

मनीष सिसोदिया दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने इस बिल को लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘यह दिन लोकतंत्र के लिए काला दिवस है। जनता द्वारा चुनी गई दिल्ली की सरकार के अधिकारों को छीन कर LG को सौंप दिया गया। इस तानाशाही के खिलाफ दिल्ली की जनता लड़ेगी।

 

 

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment