IGI Airport पर 21 करोड़ के हेरोइन के साथ kenya की महिला हुई गिरफ्तार

दिल्ली के IGI Airport पर कस्टम अधिकारियों ने 21 करोड़ की हेरोइन के साथ एक अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। भारत में जब यह Kenya की महिला Airport से मादक पदार्थ लाने की कोशिश कर रही थी उस समय इस महिला को दिल्ली के IGI Airport पर गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस महिला को नैरोबी से दिल्ली पहुंचने के बाद 21 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला के सामान की तलाशी लेने के बाद उसके बैग से हेरोइन बरामद किया गया जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये हैं। महिला के बैग से निकले हेरोइन का वजन करीब 3 किलो था। ट्रॉली बैग की तली में महिला ने हेरोइन को छिपाकर रखा था। इसके बाद दिल्ली के IGI Airport पर कस्टम अधिकारियों ने हेरोइन को जब्त कर अफ्रीकी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Shikha DelhiBreakings टीम के साथ शुरुआती दिनों से हैं. 2018 से शिखा पोर्टल में कार्यरत हैं. दिल्ली - NCR में रहने वाली शिखा रोज़ लोकल और हेल्पफुल खबरें आपके लिए लाती हैं. आप ईमेल [email protected] पर इन्हें कर सकते हैं. Subject में Shikha मेंशन करना ना भूले.

Leave a comment